फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तान्या गुप्ता ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। केरल में आयोजित हुई 61वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में तान्या गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किया। पिन प्वाइंट शूटिंग संस्थान की तान्या गुप्ता ने दिव्यांग वर्ग में एयर राइफल पीप साइट स्टैंडिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें अच्छे प्रदर्शन के साथ रजत पदक अपने नाम किया। जीत से तान्या ने नेशनल शूटिंग टीम में जगह बनाई। वहीं अन्य खिलाड़ी सागर, विजित, अर्जुन, अभय, सलोनी, तान्या शर्मा, विवेक, विशांत ने नेशनल टीम के ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। अध्यक्ष रमेश सिंह, कोच अमोल प्रताप सिंह, सचिव राहुल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें