फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाईनीज मांझे की चपेट में आया बाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दुर्लभ प्रजाति का एक बाज बृहस्पतिवार को शहीद स्मारक के पास हाथीखाना में यूकेलिप्टस के पेड़ पर चाइनीज मांझे की चपेट में आकर जख्मी हो गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन लेकर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बाज को सुरक्षित निकाला गया। सीएफओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि बाज का एक पंख मांझे की चपेट में आकर कट गया। बाद में बाज का प्राथमिक उपचार कराया गया। कई घंटे तक यह बाज मांझे में उलझकर फड़फड़ाता रहा था। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें