फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना रोड पर बस पलटी, करीब एक दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों से भरी बस खेत में पलटी
विज्ञापन

गंगानगर। मेरठ से मवाना की ओर जा रही एक निजी बस नंगली ईशा गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार को बचाने के चक्कर सड़क किनारे ईख के खेत में पलट गई। वहीं सामने से आ रहे अन्य बाइक सवार दो युवक बस की चपेट में आने से घायल हो गए। वहीं बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री भी जख्मी हो गए।
बृहस्पतिवार शाम मवाना स्टैंड से एक निजी बस मवाना जा रही थी। बस में 50 से अधिक यात्री थे। रास्ते में नंगली ईशा गांव में अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अन्य बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारते हुए सड़क से करीब आठ फीट नीचे ईख के खेत में पलट गई। सूचना पर पहुंची मवाना थाने की पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला। वहीं घायल बाइक सवार युवकों को कसेरूबक्सर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बस का चालक और परिचालक फरार हो गए। उधर, हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट ने बचा ली धर्मवीर की जान
बस की चपेट में आकर घायल हुआ बाइक सवार युवक धर्मवीर पुत्र प्रथी सिंह निवासी नंगला जमालपुर थाना जानी है। वह मवाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी भांजे मोनू पुत्र नरेशचंद के साथ अस्सा गांव से लौट रहा था। धर्मवीर के मुताबिक उसने हेलमेट पहना था। बस की चपेट में आने से हेलमेट टूट गया। हेलमेट होने के कारण उसके सिर में ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे मोनू के हाथ में चोट आई है। वहीं बस में सवार नफीस सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। हादसे का बाद कई निजी अस्पतालों की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थीं, लेकिन उससे पहले ही घायलों को ले जाया जा चुका था।

खास बात
नंगली ईशा पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, एक दर्जन यात्री घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें