फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के शुभारंभ से पहले ही चलेगी मोहिउद्दीनपुर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीएम योगी के आने से पहले ही मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल का चक्का घूमने जा रहा है। शुभारंभ के समय किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन ने शुगर मिल का ट्रायल करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को मिल का ट्रायल किया जाना हैै। इसके लिए गन्ना विभाग ने सोमवार को आठ हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया। सीएम के आने से पहले तीन दिन तक लगातार मिल का ट्रायल किया जाना है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों को राहत देेने के लिए अपग्रेड (क्षमता वृद्धि) की गई यूपी स्टेट शुगर कारपोरेशन लिमिटेड की मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल का 6 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। योगी के आने से पहले जिला व मिल प्रशासन शुगर मिल को पूरी तरह दुरुस्त कर लेना चाहता है। इसके लिए गन्ना विभाग ने सोमवार को मंगलवार के लिए 8 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया। तीन दिन के लिए कुल 30 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया है। सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों व गन्ना विभाग की टीम ने मिल का दौरा किया और सभा स्थल आदि की तैयारियों का जायजा लिया। मिल के जीएम एसआर नारायण ने बताया कि मंगलवार को मिल का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन

खास बात
गन्ना विभाग ने जारी किया मंगलवार के लिए 8 हजार क्लिंटल गन्ने का इंडेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें