फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेसीडेंसी स्कूल के छात्रों ने संसद की कार्यवाही देखी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने देखी संसद की कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। शताब्दीनगर स्थित प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों के साथ संसद की कार्रवाई देखी। छात्रों ने लोकसभा में तीन तलाक संबंधित विधेयक को पेश करने की प्रक्रिया व उससे संबंधित कार्रवाई को जाना। स्कूल प्रबंध एसपी शर्मा, प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, उप प्रधानाचार्य संजय जैन, अशोक कुमार ने शिक्षक व छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित कालका पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को न्यू ईयर कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने फूल, सितारे, गोटा, नग, व रंगीन पेपर से सुंदर कार्ड बनाए। प्रतियोगिता में वंश, लक्ष्य, राजा, युवराज प्रथम, आयूष, मानसी द्वितीय व अदिति, अनुभव तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ कर्मेँद्र सिंह ने छात्रों को पुरस्कृत किया। उमेश त्यागी, कल्पना, मीनू, प्रिया, सिमरन, शिखा, शिप्रा, सुरभि, नम्रता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीपीएस में हुआ स्वच्छता सर्वेक्षण
मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शुक्रवार को नगर निगम की टीम द्वारा डीपीएस में निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में मुख्य लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी रहे। जिन्होंने शौचालयों एवं पीने के पानी की व्यवस्था को देखा। प्रधानाचार्या सविता चड्ढा ने बताया कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्कूल में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग एवं रैली निकाली जाती रहीं हैं। नगर निगम की टीम ने स्कूल प्रांगण को साफ देख प्रशंसा की।

उपमुख्यमंत्री ने विशाल जैन को किया सम्मानित
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के कार्यकारी निदेशक विशाल जैन को लखनऊ स्थित एक कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सम्मानित किया। बताया कि विद्या नॉलेज पार्क ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाई है। इसके चलते लखनऊ स्थित होटल ताज में हुए कार्यक्रम में विशाल जैन को एक्सीलेंस इन एजुकेशन सम्मान दिया। चयेरमैन प्रदीप कुमार जैन, प्रबंध निदेशक सौरभ जैन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


मध निषेध पर भाषण प्रतियोगिता
मेरठ। देवनागरी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा मध निषेध पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व मेजर सुनील शर्मा ने किया। भाषण प्रतियोगिता में कैडेट्स ने नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। मेजर सुनील शर्मा ने कहा कि अधिकतर आपराधिक घटनाओं का मुख्य कारण नशा होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह ने कहा कि नशे की लत से हमें दूर रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सेठ दयानंद गुप्ता, संजीवेश्वर प्रकाश, डॉ श्रीकांत शुक्ल ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान राजिया, निकिता, अंजलि, पूजा, अभिजीत, शिवम, कूहू, सिद्धार्थ ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अनुज, अंकुश, रोहित, सविता, प्रियंका, शिवा, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें