फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डीएन डिग्री कॉलेज में रालोद-एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा के संयुक्त पैनल ने तीन अहम पदों पर जीत दर्ज की। गठबंधन के खाते में अध्यक्ष, महामंत्री व संयुक्त सचिव पद आए। वहीं कई साल से अधिकांश पदों पर जीतने वाली एबीवीपी को इस साल उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

डीएन डिग्री कॉलेज में पांच पदों के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां रालोद-एनएसयूआई-सपा पैनल के अलावा एबीवीपी ने सभी पदों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। सुबह 9:30 बजे शुरू हुए मतदान में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहर ढाई बजे तक हुए मतदान में कुल 3375 वोटों में से 1542 वोट डाले गए। शाम तीन बजे मतगणना शुरू हुई। दो घंटे चली मतगणना के बाद आए रिजल्ट में गठबंधन प्रत्याशी आशुतोष मलिक उर्फ आशु ने एबीवीपी के भरतवीर डोयला को 34 वोट से हरा दिया। हार से नाराज डोयला और उसके साथियों ने हंगामा काटते हुए दोबारा मतगणना कराने की मांग की। कालेज प्रशासन के मना करने पर हंगामा ज्यादा बढ़ गया। मारपीट तक की नौबत आ गई। इसके बाद दोबारा मतगणना कराई गई। लेकिन इस बार भी आशु मलिक 34 वोट से जीते। विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने शपथ ग्रहण कराई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा और चुनाव अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने शांति पूवर्क चुनाव संपन्न होने पर कॉलेज प्रशासन व पुलिस को बधाई दी।

डीएन का चुनाव का परिणाम
अध्यक्ष
नाम पैनल वोट
आशुतोष मलिक गठबंधन 782 विजयी
भरतवीर डोयला एबीवीपी 748

उपाध्यक्ष
अनुष्ठा गुप्ता एबीवीपी 688 विजयी
शिप्रा रस्तौगी गठबंधन 553
साक्षी पाल निर्दलीय 271

महामंत्री
शोएब अली गठबंधन 639 विजयी
तुषार कुशवाह एबीवीपी 464
उज्जवल आर्य निर्दलीय 420

संयुक्त सचिव
मोहित कुमार गठबंधन 687 विजयी
दीपक कुमार एबीवीपी 498
शिखर सिंघल निर्दलीय 28
उमेश सिद्धार्थ निर्दलीय 216

कोषाध्यक्ष
रवींद्र कुमार एबीवीपी 703
सोनू गठबंधन 687
गार्गी परिहार निर्दलीय 128


एनएएस में समाजवादी छात्रसभा, रालोद गठबंधन को दो-दो पद
कॉलेज से सुबह साढे़ आठ बजे मतदान शुरू हुआ जो दोपहर एक बजे तक चला। कुल 3777 वोटों में 1498 वोट (39.66 फीसदी) डाले गए। शाम साढ़े पांच बजे आए चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर छात्रसभा प्रत्याशी सागर बैंसला ने 534 वोट लेकर जीत हासिल की। गठबंधन प्रत्याशी नीतिश भारद्वाज दूसरे नंबर पर रहे। एबीवीपी को तीसरा स्थान हासिल हुआ। इसके अलावा महामंत्री पद पर भी छात्रसभा के शवाब आलम ने बाजी मारी। रालोद गठबंधन से संयुक्त सचिव पद पर आदित्य सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर सचिन कुमार ने जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के शुभम सिंह भंडारी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएएस का चुनाव का परिणाम
अध्यक्ष
नाम पैनल वोट
सागर बैंसला समाजवादी छात्रसभा 534 विजयी
नीतिश भारद्वाज रालोद-एनएसयूआई 392
रोहित कुमार 316
विक्रांत देशवाल 223

उपाध्यक्ष पद पर
शुभम सिंह भंडारी एबीवीपी 574 विजयी
सारिका चौहान समाजवादी छात्रसभा 509
वंदना शर्मा रालोद-एनएसयूआई 346

महामंत्री
शवाब आलम सपा 590 विजयी
ऋषभ गौतम रालोद-एनएसयूआई 551
कलश भारद्वाज एबीवीपी 316

संयुक्त सचिव
आदित्य सिंह रालोद-एनएसयूआई 715 विजयी
शिव सिंह समाजवादी छात्रसभा 461
अलमास एबीवीपी 250

कोषाध्यक्ष
सचिन कुमार रालोद-एनएसयूआई 710 विजयी
विशाल वत्स एबीवीपी 459
राहुल समाजवादी छात्रसभा 244
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें