महिला मुक्केबाजों का ट्रायल 19 को
बागपत। जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव यशवीर सिंह ने बताया सीनियर महिला प्रदेशीय प्रशिक्षण शिविर मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 21 दिसंबर को होगा। महिला वर्ग के ट्रायल 19 दिसंबर को बागपत जिला खेल कार्यालय के बहुउद्देश्य क्रीड़ा हाल में होगा।