मवी कलां और काठा गांव में कंबल बांटे
बागपत। बाला जी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की ओर से मवी कलां और काठा गांव में गरीब एवं असहाय लोगों को कंबलों का वितरण किया। डायरेक्टर सचिन डागर ने कहा इससे सर्दी से राहत मिलेगी। गरीबों की सेवा करने से आत्मिक शांति मिलती है। सभी को सहयोग करना चाहिए।