फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में झाड़ू दहन आंदोलन की वर्षगांठ पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में झाड़ू दहन आंदोलन की वर्षगांठ पर चर्चा
विज्ञापन


मेरठ। नागवंशी सीपी सेना व झाड़ू दहन आंदोलन की वर्षगांठ की पूर्व संध्या 30 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संगठन के कार्यालय पल्लवपुरम में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नागवंशी सीपी सेना की 8वीं व झाड़ू दहन आंदोलन की 16 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर पिछले वर्ष की तरह इस बार भी वाल्मीकि समाज की आने वाली पीढ़ी को झाड़ू दहन कर कलम की ओर जाने का संदेश दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के मेरठ प्रभारी ब्रहमपाल प्रेमी ने बताया कि यह कार्यक्रम दो चरणों में होगा,पहला आयोजन मोदी चैम्बर हनुमान चौक बम्बई बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन 30 दिसम्बर को प्रात:11 बजे और दूसरा आयोजन झाड़ू दहन सायं 05 बजे डा.अम्बेडकर चौक कचहरी पर आयोजित किया जायेगा। बैठक का संचालन मास्टर धर्मसिंह ने किया,बैठक में दोनों आयोजन की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई और वक्ताओं ने कहा कि इसको लेकर समाज के लोगों कों जागरूक किया जाए। बैठक में मोहिनी नागवंशी, छतर सिंह धनकर, नरेन्द्र सागर, सुधा श्रीवास्तव, सुनीता उपाध्याय, दीपक वाल्मीकि, निरंकार वाल्मीकि, श्यामवीर फौजी, नाथी नागवंशी, राहुल,अमन नागवंशी, रहीस अहमद, रविकांत शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें