फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीएस, चिराग व द अध्ययन स्कूल का समय बदला
विज्ञापन

मेरठ। शीतलहर के चलते बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित के मुताबिक शीतलहर को देखते हुए 14 दिसंबर (बृहस्पतिवार ) से स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेगा, वहीं छुट्टी दोपहर 2:00 बजे होगी। स्कूल के केजी विंग का समय सुबह 8:30 से 11:45 और कक्षा पहली से बारहवीं तक 8:30 से दोपहर 2:00 तक रहेगा। द अध्ययन स्कूल ने पहली से ग्याहरवीं के छात्रों के लिए सुबह 8.30 बजे से टाइम कर दिया है। चिराग पब्लिक स्कूल कैंट ने नर्सरी से एलकेजी, यूकेजी, पहली से आठवीं तक के छात्रों के लिए सुबह 8 बजकर 10 मिनट का टाइम लागू कर दिया है। चिराग स्कूल में 21 दिसंबर से 7 जनवरी तक अवकाश रहेगा। स्कूल 8 जनवरी को खुलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें