फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने जारी किया चुनावी संकल्प पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस छात्र संघ चुनाव के लिए एबीवीपी ने बुधवार को चुनावी संकल्प पत्र जारी किया।
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुए पांचों प्रत्याशियों ने बताया कि एबीवीपी पिछले करीब 68 वर्षों से छात्र हितों की लड़ाई लड़ने वाला सबसे बड़ा छात्र संगठन है। सीसीएसयू में व्याप्त भ्रष्टाचार को कठिन संघर्ष के बाद खत्म करवाने और सिंगल विंडो सिस्टम लागू करवाने में संगठन का बड़ा हाथ रहा है। जारी 22 सूत्री चुनावी संकल्प पत्र में छात्रावासों में आरओ वाटर कूलर लगवाने, खाने की गुणवत्ता मानकों के अनुसार करवाने, महिला चिकित्सक की व्यवस्था कराने, प्रत्येक जिले में छात्र समाधान केंद्र स्थापित कराने, प्रत्येक विभाग में पुस्तकालय खुलवाने, कैंपस प्लेसमेंट की व्यवस्था कराने, केंद्रीय पुस्तकालय को वातानुकूलित कराने आदि घोषणा की गई है।
विज्ञापन

संगठन के महानगर मंत्री अंकित बंसल ने दावा किया कि संगठन के पांचों प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। इसके लिए तय रणनीति पर काम किया जा रहा है। सभी वर्गों के छात्रों का समर्थन प्रत्याशियों को मिल रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष पद प्रत्याशी रोहित नानपुर, उपाध्यक्ष प्रत्याशी हंस चौधरी, महामंत्री पद प्रत्याशी प्रशांत पटेल, संयुक्त मंत्री पद प्रत्याशी नेहा गौतम और कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिकेत सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- सीसीएसयू कैंपस छात्र संघ चुनाव 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें