फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिसंबर तक आयोजित कराए भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने अपने सभी कॉलेजों को दस दिसंबर तक ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए हैं। भाषण में चयनित होने वाले छात्र को उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी 29 दिसंबर को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कालेजों के विजयी छात्रों के मध्य 13 दिसंबर को प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। इनमें विजयी छात्र को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें