फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष

विज्ञापन
विज्ञापन
1502 बच्चों का किया गया टीकाकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ बृहस्पतिवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन में जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि पहले दिन शहरी क्षेत्र में 111 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 1822 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष 1502 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इनमें 214 बच्चों का जीवन में पहली बार टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा देश में टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं शून्य से दो वर्ष तक केबच्चों को पूर्ण टीकाकरण प्रदान किए जाने केउद्देश्य से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है। जनपद केमेरठ के शहरी क्षेत्र में 26 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 हजार 441 बच्चों एवं 5768 गर्भवती महिलाओं को आठ जानलेवा बीमारियों से बचाव केलिए प्रतिरक्षित किया जाएगा। इनमें टिटनेस, पोलियो, तपेदिक, गलाघोटू, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी, पीलिया, निमोनिया, मैनेनजाइटिस (दिमागी बुखार) आदि से उनका बचाव होता है। उद्घाटन के दौरान डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. तृप्ति भारद्वाज, डॉ. रजत गर्ग, डॉ. प्रवीण कौशिक, सचिन, प्रदीप आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें