शिक्षिकाओं का छात्राओं को सम्मानित किया
मेरठ। भारत विकास परिषद् अभिनव शाखा द्वारा संस्कार कार्यक्रमों के अंतर्गत ब्रह्मपुरी स्थित चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप जैन, सुधा जैन रहे। इस दौरान 19 शिक्षिकाओं को गुरुवंदन और कक्षा में प्रथम आने वालीं सात छात्राओं को छात्र अभिनंदन के तहत स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शाखा के संस्थापक बीडी शर्मा ने छात्राओं को संस्कार युक्त, सामाजिक समरसता के प्रति समर्पित होने की बात कही। प्रधानाचार्या डॉ नीलम ने भारत विकास परिषद् का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीके विरमानी व संचालन डॉ शुभम त्यागी ने किया। आशा शर्मा, शशि खन्ना, अर्चना श्रीवास्तव, दुलीचंद उपाध्याय, हिमा गौड़, जेपी छावड़ा, मनोज अग्निहोत्री, ओपी शर्मा, अतुल त्यागी, बीबी दत्ता, अशोक गुप्ता मौजूद रहे।