फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंबर ने फिर उठायी बस अड्डे बाहर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डों को बाहर करने की मांग उठाई
विज्ञापन

मेरठ। चैँबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने बस अड्डों को शहर से बाहर करने की मांग की है। इस संबंध में परिवहन मंत्री को पत्र लिखा गया है।
चैंबर के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, महामंत्री सर्वेश सराफ और संयोजक सुरेंद्र प्रताप ने परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखते हुए कहा है कि महानगर की आबादी करीब 20 लाख है और लाखों लोग प्रतिदिन शहर आते जाते हैं। भैसाली बस अड्डा और सोहराब गेट डिपो दोनों ही शहर के भीतर संचालित हैं। जिनके कारण रोजाना शहर में जाम की स्थिति तो बनी ही रहती है, दुघर्टनाएं भी होती रहती हैं। जबकि 1990 में नगर महापालिका द्वारा और एमडीए की महायोजना 2021 में इन दोनों बस अड्डों को शहर से बाहर करने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। बावजूद इसके आज तक ये बस अड्डे शहर से बाहर नही जा पाए हैं। इन बस अड्डों के कारण महानगर में प्रदूषण भी बढ़ रहा है। ऐसे में शहर के सौंदर्य और प्रदूषण से मुक्ति के लिए दोनों बस अड्डों को शहर से बाहर किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें