शैक्षिक भ्रमण के साथ की आउटडोर पेंटिंग
मेरठ। केके इंटर कॉलेज की ललित कला परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने हस्तिनापुर का शैक्षिक भ्रमण करने के साथ आउटडोर पेंटिंग भी की। प्रधानाचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह के निर्देश पर ललित कला परिषद के निदेशक डॉ. समीर मंडल के नेतृत्व में कक्षा 11 और 12 के 30 छात्र इस शैक्षिक भ्रमण पर गये। डॉ. समीर मंडल ने बताया कि विद्यार्थियों ने जंबू द्वीप पर पेंटिंग में प्रतिभाग किया। जिसमें उन्होंने दो घंटे के भीतर पेंटिंग बनाई। इस दौरान ललित कला परिषद के अध्यक्ष विष्णु आर्य, वरुण कुमार, ईशु, आमिर, रिषभ वर्मा, अरुण कुमार, संदीप कुमार, योगेश कुमार, कृष्णपाल, मनीष राणा, अर्जुन सिंह, मनीष कुमार, मौ. आसिफ, रितिक सैनी, विशाल चौधरी, विवेक शर्मा मौजूद रहे।