दर्शन एकेडमी में हुई अल्फाबेट पार्टी
मेरठ। दर्शन एकेडमी वेस्ट एंड रोड में शुक्र वार को अल्फाबेट पार्टी हुई। प्राइमरी विंग के बच्चों ने पार्टी में भाग लिया। शुभारंभ शैली गुप्ता ने किया। नर्सरी व केजी के बच्चों ने अंग्रेजी के अक्षर बनाकर प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने कहानियां सुनाईं। शरीर पर अल्फाबेट की आकृतियां बनाकर बच्चों ने डांस किया। प्रिंसिपल विश्वजीत दत्ता ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा।