दीवान पब्लिक स्कूल में बोनज्यूर इंडिया का आयोजन
मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल कैंट में बोनज्यूर इंडिया उत्सव मनाया गया। भारत-फ्रांस मैत्री उत्सव के रूप में बोनज्यूर इंडिया का आयोजन हुआ। स्कूल के प्रिंसिपल एचएम राउत ने कहा कि इस साल यह उत्सव तीन शहरों में मनाया जा रहा है। इसमें 350 से अधिक कार्यक्रम होंगे। यह आयोजन फ्रांस एंबेसी द्वारा संचालित किए जाएंगे। दीवान स्कूल में भारत फ्रांस साझा सैन्य प्रशिक्षण विषय को लेकर आयोजन हुआ। इसमें छठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थी मौजूद रहे। छात्रों को थल सेना, जल सेना और वायु सेना की जानकारी दी गई।