मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में चल रही एमएड सत्र 2015-17 की काउंसिलिंग के दूसरे दिन 34 दाखिले हुए। 150 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। उम्मीद से कम अभ्यर्थी काउंसिलिंग कराने पहुंच रहे हैं। एमएड का दो साल का यह पहला बैच होगा। इससे पहले एक साल की एमएड होती थी। अभ्यर्थियों कम पहुंचने का कारण जानकार डिग्री की अवधि दो साल होनी मान रहे हैं। काउंसिलिंग शुक्रवार तक चलेगी। सीट खाली रहने पर दूसरे चरण की काउंसिलिंग होगी। मेरठ और सहारनपुर मंडल में 29 कॉलेजों में करीब डेढ़ हजार एमएड की सीट हैं।