फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण को विकल्प तलाशें, करें अमल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। औद्योगिक क्रांति के इस दौर में बढ़ते जल प्रदूषण को रोकने के लिए हर व्यक्ति को न केवल विकल्प तलाशने होंगे, बल्कि उन पर अमल भी करना होगा।
विज्ञापन

रविवार को चौधरी चरण सिंह विवि में प्रकृति मंथन की ओर से एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जल प्रदूषण व प्रबंधन पर आयोजित इस संगोष्ठी में जल संरक्षण पर ये विचार पर्यावरणविद् डॉ. अनिल जोशी ने रखे। अध्यक्षता नजीबाबाद से पहुंचीं रश्मि अग्रवाल ने की। डॉ. जोशी ने जल के दूषित होने व प्रबंधन की जानकारी दी। विवि के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने बढ़ते जल प्रदूषण को रोकने के विचार बताए। वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रमुख प्रो. वाई विमला, पर्यावरण विज्ञान विभाग के हेड प्रो. एके. चौबे ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुस्तक ‘पर्यावरण विकास और विनाश’ का लोकार्पण कि या गया। आयोजन में डॉ. राजेश बत्रा, डॉ. सुनीति शर्मा, डॉ. अमिता शर्मा को प्रकृति प्रहरी सम्मान से नवाजा गया। डॉ. सुबोध गर्ग, डॉ. एसडी गौड़, डॉ. अंजली दत्त, महेश चंद शर्मा, डॉ. ईश्वर सिंह, डॉ. सुमन वर्मा, विजय दत्त, अरुणा दलाल, निरुपमा, मनिका भारद्वाज, कनिका, गिरीश शुक्ला, प्रभात राय व विनायक उपस्थित रहे। संचालन मुकेश नादान ने किया।
विज्ञापन

खास बात
- जल संरक्षण व प्रबंधन पर पर्यावरणविद् डॉ. अनिल जोशी ने रखे विचार
- सीसीएसयू में हुआ संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें