फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर दुर्गाबाड़ी मंदिर से बंगाली समाज ने शनिवार को बैंडबाजों के साथ मां दुर्गा की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली। मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर माता का आशीर्वाद लिया। बैंडबाजों की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे। लोगों ने ‘मां दुर्गा की जय-जयकार, सबके बनेंगे बिगड़े काम’ जैसे जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन

यात्रा दुर्गावाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर काली मंदिर, सदर बाजार, आबूलेन होते हुए बेगमपुल पहुंची। एक रथ पर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान रही। आगे आगे बैंडबाजे बजते चल रहे थे। साथ ही महिलाएं एक दूसरे को गुलाल और सिंदूर लगाते हुए नृत्य कर रही थीं। मां की भक्ति में महिलाएं झूम रही थीं। बेगमपुल से सभी लोग बसों में मां दुर्गा की मूर्ति के साथ सवार होकर सरधना नानू नहर में मूर्ति विसर्जन के लिए रवाना हुए। मूर्ति विसर्जन यात्रा में डॉ. सुब्रोतो सेन, रीना, नीतू, ज्योति सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

जगह-जगह हुआ स्वागत
मां दुर्गा की मूर्ति के दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ी। विसर्जन यात्रा मार्ग पर जगह-जगह मां दुर्गा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सभी मां के चरणों में लीन दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फी का भी रहा क्रेज
विसर्जन शोभायात्रा में सेल्फी का क्रेज भी रहा। महिलाओं ने मां की मूर्ति के साथ सेल्फी लीं। बच्चे भी उत्साह में नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें