फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलो ंमें दिया सुरक्षा संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में सिखाया जा रहा सुरक्षा का पाठ
विज्ञापन

मेरठ।
गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल प्रकरण के बाद शहर के पब्लिक स्कूलों में छात्रों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जा रहा है। पब्लिक स्कूल छात्रों व अभिभावकों को सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी कर रहे हैं। शनिवार को एमपीएस मेन विंग स्कूल में असेंबली में छात्रों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर में शिक्षक और अभिभावकों की बैठक में सुरक्षा बिंदुओं पर वार्ता हुई।
मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में स्कूल प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के बारे में बताया गया। प्रिंसिपल संजीव अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय में अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड व सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि छात्र सुरक्षित रहें। कोई अभिभावक कुछ सुझाव देना चाहे तो वो भी बता सकते हैं। स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को अभिभावकों, बस, ऑटो चालकों को तभी दिया जाएगा जब उनके पास स्कूल द्वारा प्रदान किया गया पहचान पत्र होगा। जो विद्यार्थी अपने वाहन से आते हैं उनको बिना लाइसेंस व हेलमेट के विद्यालय में एंट्री नहीं मिलेगी। गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर में शिक्षक अभिभावक बैठक हुई। बैठक में छात्राओं की सुरक्षा बिंदुओं पर प्रमुखता से बात की गई। स्कूल के चेयरमैन डीके गर्ग एवं प्रिंसिपल अनुपमा सक्सेना ने अभिभावकों को विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। बताया कि विद्यालय में अभिभावकों को बिना आईडी दिखाए प्रवेश नहीं मिलेगा। बसों में भी कैमरों का प्रयोग किया गया है। अभिभावकों ने कहा कि बसों में एक महिला सहायक भी नियुक्त की जाए, साथ ही वॉशरूम के लिए बच्चों के साथ मेड भी नियुक्त की जाए। स्कूल प्रबंधन ने इन बिंदुओं को जल्दी लागू करनेे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूक बधिर विद्यालय में हुई शोक सभा
मूक बधिर विद्यालय कैं ट में छात्रों ने प्रद्युम्न को श्रृद्धांजलि अर्पित की। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. अमिता कौशिक व शिक्षकों ने मिलकर मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा। छात्रों को सांकेतिक भाषा में सुरक्षा टिप्स दिए गए। डॉ. अमिता कौशिक ने छात्रों को बताया कि छात्र कहीं भी अकेले न जाकर समूह में जाएं, वॉशरूम जाना हो तो किसी सहायक की मदद लें। विद्यालय में कोई शिक्षक या सहायक का व्यवहार अच्छा न लगे तो उसकी शिकायत अभिभावकों व अन्य शिक्षकों से करें। अभिभावक भी बच्चों को वक्त देकर उनकी परेशानी को समझें। इस अवसर पर संयोजिका डॉ. आशा भटनागर, डॉ. रमा, शशी, सीमा, रेनू आदि उपस्थित रहीं।
खास बात
रेयान इंटरनेशनल स्कूल प्रकरण के बाद एमपीएस मेन विंग व गार्गी गर्ल्स स्कूल में दिए सुरक्षा टिप्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें