एडेड कॉलेजों में एलएलबी के दाखिले की तिथि बढ़ाई
मेरठ। सीसीएसयू ने मेरठ और सहारनपुर मंडल में छह एडेड कॉलेज में एलएलबी की ओपन मेरिट से होने वाले दाखिलों की तिथि बढ़ा दी है। सोमवार को अंतिम तिथि थी। अब दाखिले 13 सितंबर तक होंगे। एडेड कॉलेजों में मेरठ कॉलेज, एनएएस, एमएमएच गाजियाबाद, डीएवी मुजफ्फरनगर, एनईआरसी कॉलेज खुर्जा, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर शामिल है। इसके अलावा एलएलएम पहली मेरिट के दाखिले 12 सितंबर तक होंगे। इसके बाद ओपन मेरिट जारी की जाएगी।