छात्र की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। गुरुग्राम के एक पब्लिक स्कूल में छात्र की हत्या के विरोध में युवकों ने दुख व्यक्त किया। छात्र की आत्म शांति के लिए कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धालु दी। युवकों ने सरकार से उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें सचिन पंडित, बिट्टू शर्मा, विनीत प्रजापति, नवीन चौधरी, डॉ. विनोद कुमार, आकाश, अभिषेक, योगेश पंडित, दीपक, शिवम आदि रहे।