फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानू नहर में बहे चार दोस्त, सैन्य कर्मी का पुत्र डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना/मेरठ। नानू गंगनहर में रविवार शाम गणेश विसर्जन के दौरान चार दोस्त बह गए। तीन किशोरों को तो किसी तरह बचा लिया गया। लेकिन सैन्य कर्मी का किशोर पुत्र नहर में डूब गया। गोताखोरों और पुलिस ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार न्यू सैनिक कॉलोनी कंकरखेड़ा निवासी कक्षा 9 का छात्र राहुल पंत (14) पुत्र गोविंद बल्लभ पंत रविवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन यात्रा में नानू गंगनहर पुल पर गया था। जहां वह दोस्तों के साथ नहर में नहाने लगा। इस दौरान चारों दोस्त तेज बहाव में बह गए। शोर मचने पर वहां मौजूद गोताखोर और आसपास के लोगों ने तीन किशोरों को तो बचा लिया। लेकिन राहुल नहर में डूब गया।
दोस्तों से पूछताछ के बाद राहुल के डूबने की सूचना उसके परिजनों को दी गई तो हड़कंप मच गया। राहुल के पिता गोविंद बल्लभ पंत सेना में तैनात हैं। ड्यूटी पर होने के कारण वह मौके पर नहीं पहुंच सके। जबकि अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सैन्यकर्मी गोविंद के भाई रामनगर कंकरखेडा निवासी राकेश चंद्र ने देर शाम थाना कंकरखेड़ा पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस के अनुसार राहुल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, डूबे किशोर की तलाश जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें