फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म गेस्ट इन लंदन में शफक का कैमियो

विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट इन लंदन में दिखेंगी मेरठी शफक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
महाभारत की कुंती, ससुराल सिमर का, लव मैरिज या अरेंज मैरिज जैसे सीरियलों के बाद मेरठ की शफक नाज अब बड़े पर्दे की राह पर हैं। शफक निर्देशक अश्विनी धीर की फिल्म गेस्ट इन लंदन में कैमियो कर रही हैं। फिल्म में शफक अभिनेत्री कृति खरबंदा की सहेली की भूमिका में नजर आएंगी। शुक्रवार को फिल्म शहर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। खैरनगर निवासी शफक नाज अपनी बहन फलक नाज के साथ लगातार छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का रंग जमा रही हैं। छोटे पर्दे के बाद पहली बार शफक बालीवुड में एंट्री कर रही हैं। फिल्म में शफक शैरी नामक युवती की भूमिका में हैं। फि ल्म में परेश रावल, अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, तन्वी आजमी, कृति खरबंदा और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। संगीत राघव सचर और अमित मिश्रा का है।
विज्ञापन

इन सीरियल में किया काम
चिड़ियाघर, महाभारत, सावधान इंडिया, तेरी मेरी लव स्टोरी, गुमराह, शुभ विवाह, क्राइम पेट्रोल, ससुराल सिमर का, लव मैरिज या अरेंज मैरिज, संस्कार लक्ष्मी, सपना बाबुल का विदाई
विज्ञापन


खास बातें=
- कृति खरबंदा की सहेली की भूमिका निभाई
- महाभारत, चिड़ियाघर सीरियल के बाद फिल्म में आएंगी नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें