ईद पर कड़ी रही शहर की सुरक्षा व्यवस्था
मेरठ। ईद पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। ईदगाह और नमाज के मुख्य स्थानों पर पैरामिलेट्री फोर्स और पीएसी का कड़ा पहरा रहा। नमाज के दौरान सीओ और थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में तैनात थे।
दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर डीएम समीर वर्मा, एसएसपी जे. रविंदर गौड़ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते से भी चेकिंग की गई। एसपी सिटी मान सिंह चौहान दिल्ली रोड, भूमिया पुल, घंटाघर पर रहे। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह ने पीएसी के साथ कोतवाली, बुढ़ानागेट, देहलीगेट और लिसाड़ीगेट में अलग अलग स्थानों पर तैनात रहे।