फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिता की स्मृति में 200 पौधे रोपित किए

विज्ञापन
फफूंडा में पौधारोपण करते हुए (संस्थान)
विज्ञापन
खरखौदा। तन्मयम ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व आईएएस ब्रह्मदत्त शर्मा ने गांव फफूंडा स्थित जाहरवीर मंदिर में अपने पिता पंडित हरस्वरूप शर्मा की स्मृति में 200 पौधे रोपित किए।
विज्ञापन

संस्थापक ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, पुस्तकालय की स्थापना, मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण, निशुल्क आंखों का जांच शिविर शामिल है।
इस मौके पर प्रशांत शर्मा, विकास भड़ाना, नवीश कसाना, विशेष लोक अभियोजक, पॉक्सो कुलदीप मोहन शर्मा, जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे, अजीत सिंह एवं प्रमुख ग्रामीणों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें