फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में 200 राउंड फायरिंग: दूल्हे ने भी नियम की धज्जियां उड़ाईं, राइफल से दागीं गोलियां, पांच पर केस दर्ज

Sun, 04 Feb 2024 11:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

वीडियो में खुद दूल्हा दो सौ राउंड फायरिंग करने की बात कबूल कर रहा है। इस मामले में दूल्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हथियारों के लाइसेंस निरस्त की रिपोर्ट तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
शादी में हर्ष फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपचीवाड़ा में देर रात शादी समारोह में विदाई के दौरान दूल्हा सनी आलम ने राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान भाइयों व अन्य रिश्तेदारों ने भी करीब दो सौ राउंड फायरिंग कर इलाके में अराजकता फैला दी। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। आईजी नचिकेता झा ने मामले संज्ञान में लेने के बाद कोतवाली पुलिस को फटाकर लगाई। इस मामले में कोतवाली थाने में सुभाष बाजार चौकी इंचार्ज देवेन्द्र मिज्ञा की तरफ से दूल्हे सनी आलम व भाई जुबैर, वसीम अन्य हाजी साबिर, यासिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रविवार को कोतवाली इलाके में सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दूल्हा बना युवक राइफल से फायरिंग करता नजर आ रहा है। रिवॉल्वर से फायरिंग करते हुए युवक हथियार के प्रदर्शन का एहसास कराते नजर आ रहे है। वायरल वीडियो तोपचीवाड़ा के पास का है। वीडियो में खुद दूल्हा दो सौ राउंड फायरिंग करने की बात कबूल कर रहा है। 
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को हाजी ग्यास के बेटे सनी आलम की बरात गई। दुल्हन को लेकर दूल्हा और उसके भाई रिश्तेदारों ने हथियारों से फायरिंग करनी शुरू कर दी। एक घंटा तक करीब दो सौ राउंड फायरिंग की गई। रविवार को फायरिंग करते हुए कई वीडियो वायरल हो गए। आईजी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को फटाकर लगाई। सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले में दूल्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हथियारों के लाइसेंस निरस्त की रिपोर्ट तैयारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें