फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना वितरित किए जा रहे भोजन के हजारों पैकेट

विज्ञापन
हस्तिनापुर पुलिस खादर में गंगा के किनारे बसे गांवों में लोगों को भोजन व खाद्य सामग्री देते हुए। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मेरठ। क्षेत्र में सुबह-सुबह किराना और दूध की डेयरी खुलने से लोग आसानी से राशन और दूध ले रहे हैं जिससे उन्हें अब कोई परेशानी नहीं हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार धीरे-धीरे जिंदगी सामान्य होती नजर आ रही है। वहीं, हस्तिनापुर के देहात क्षेत्र में जरूरतमंदों को भोजन व राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। दौराला क्षेत्र के मटौर पावर ग्रिड में ठेकेदार के पास मजदूरी करने वाले पश्चिम बंगाल के 24 मजदूरों को मंगलवार को टोल के रूट ऑपरेशन डायरेक्टर पंकज चौधरी व भाज्युमो के पूर्व जिलामंत्री मनिंदर विहान ने पश्चिम बंगाल के चांदवार गांव निवासी सभी मजदूरों को राशन व भोजन उपलब्ध कराया। बताया कि सभी पावर ग्रिड में टावर लगाने का काम करते हैं। भोजन उपलब्ध कराने वालों में शशिकांत, प्रदीप, अमूल पूनिया, अश्वनी, मनोज आदि मौजूद रहे। मवाना क्षेत्र में पूर्व विधायक गोपाल काली द्वारा कैंप कार्यालय मवाना पर भोजन के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। बताया कि रोजाना 600 पैकेट तैयार कराकर वितरित किए जा रहे हैं। मंगलवार को मुबारिकपुर में गाडिया लुहारों को भोजन के पैकेट वितरित किए वहीं अन्य स्थानों पर बांटे गए। मनोज गर्ग, जयनारायण त्यागी, सतपाल भाटी, विपिन गर्ग मौजूद रहे। वहीं नगर चेयरमैन अय्यूब कालिया ने झुग्गी झोंपड़ी, भैंसा रोड, इकराम नगर आदि में लगभग 300 लोगों को भोजन के पैकेट बांटे। मवाना खुर्द के ग्राम प्रधान पति अजय त्यागी ने लोगों को गांव में मास्क वितरित किए। थाना प्रभारी सरूरपुर सतीश कुमार के नेतृत्व में हर्रा, खिवाई, कलीना और बिनौली-सरधना व मेरठ बड़ौत, मेरठ करनाल हाईवे पर पैदल गुजर रहे लोगों को खाना वितरित किया। इस दौरान एसआई सलीम अहमद, जगवीर सिंह, रजनीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा किनारे भीकुंड, दूधली, किशनपुर, सिर्जोपुर आदि गांव में पुलिस ने लोगों को खाद्य सामग्री बांटी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक गरीब लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। ग्रामीणों को भी लॉकडाउन को संकल्प के साथ अपनाना चाहिए। थाने से देवेंद्र सिंह, एसएसआई धनवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, एसआई महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

मवाना में पूर्व विधायक गोपाल काली गरीब लोगों के लिए भोजन तैयार करते हुए।- फोटो : MAWANA

मवाना चेयरमैन गरीबों को भोजन वितरित करते हुए। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें