फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में सुधार और विकास के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक का प्लान तैयार

Sun, 28 May 2017 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में सुधार और विकास के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक का प्लान तैयार किया गया है। आगामी पांच जून को बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लगनी है। अगले एक साल में कैंट में क्या काम होंगे, कैंट बोर्ड का इसकी प्लानिंग पर फोकस है। मूलभूत सुविधाओं पर यह पैसा खर्च होगा। प्लानिंग और बेहतर मैनेजमेंट के लिए एक्सपर्ट हायर किए गए हैं।  
विज्ञापन


प्लान में क्या खास
सड़कें
सड़कों के लिए 1.81 करोड़ रुपये का बजट था। इसके अलावा पांच करोड़ रुपये का प्लान और बनाया गया है। खराब सड़कें ठीक करने के अलावा नई सड़कें भी बनेंगी।

नॉलेज पार्टनर
मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलेपमेंट से अधिकृत नॉलेज पार्टनर को हायर किया गया है। जो टाउन प्लानिंग को लेकर सलाह देंगे। इसके अलावा कैंट हॉस्पिटल और स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए कंसलटेंट हायर किए गए हैं। हॉस्पिटल की सुविधाओं में इजाफे पर जोर है। स्मार्ट कैंट प्रोजेक्ट का फेज दो इस प्लान में शामिल किया गया है।

हाई मास्ट
सड़कों पर लगीं हाईमास्ट लाइटों को एलईडी किया जाएगा। जिन गली-मोहल्लों में लाइटें नहीं हैं, वहां लगाई जाएंगी। मॉल रोड पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभों को सोलर एनर्जी से जोड़ने की तैयारी है। छह नई जेब्रा क्रॉसिंग बनेंगी।
विज्ञापन


पेयजल
चार वॉटर टैंक नए बनेंगे। वाटर सप्लाई के लिए 2.19 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। एक नाला क्लीन मशीन और एक जेसीबी खरीदी जाएगी। कूड़ा उठाने के लिए पांच ट्रक और खरीदे जाएंगे। चार वॉटर ओवर हेड टैंक बनाए जाएंगे। 

स्कूल
कैंट बोर्ड के पांच स्कूल अपग्रेड होंगे। स्मार्ट क्लास, वाई-फाई की सुविधाएं बढ़ाने के साथ नए कोर्स आदि पर एक्सपर्ट राय देंगे। 

अस्पताल
अस्पतालों को मरीजों के लिए कैसे और सुविधाजनक बनाया जा सकता है, इस पर एक्सपर्ट राय देंगे। नई एक्सरे मशीन, सीटी स्कैन, आधुनिक जांच का स्ट्रैक्चर खड़ा होगा। दवाईयों के लिए ऑनलाइन सिस्टम बनेगा। 

सब्जी मंडी
सोतीगंज दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी को नई दिल्ली की सब्जी मंडी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां सुविधाएं और बेहतर होंगी।

स्वच्छता अभियान 
प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान में तेजी लाने की योजना तैयार कर इसके लिए संसाधन बढ़ाए जाएंगे। घरों से कूड़ा उठाने और उसके निस्तारण में तेजी लाई जाएगी। वार्डों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। कैंप लगाकर कूड़ा डस्टबिन में डालने की अपील की जाएगी। स्मार्ट कैंट प्रोजेक्ट मिलने के बाद कैंट इलाके में मूलभूत सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद जगी थी। लेकिन यह उम्मीद अभी पूरी नहीं हुई है। बोर्ड ने इस दिशा में काम शुरू किया है, लेकिन रिजल्ट आना बाकी है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान पर बोर्ड काम कर रहा है। घरों से कूड़ा उठाने का चार्ज बोर्ड वसूल रहा है। घर से ही कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। जोर इस बात पर है कि हर घर का कूड़ा सही ढंग से उठकर सही जगह पहुंचे। कैंट बोर्ड ने स्वच्छता अभियान को जोर शोर से चलाया था। अब इसे आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें