फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट बंदी से विद्युत विभाग को 20 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मेरठ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए उपद्रव के बाद से ही इंटरनेट सेवा बंद है। जिस कारण विद्युत निगम के कई बिजली घरों पर राजस्व प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के सकौती उपखंड से छह बिजली घर जुड़े है। जिनमें सकौती, नंगली आजड़, महलका, जमालपुर, दौराला, लावड़ है। लावड़ व सकौती बिजली घर पर ब्रांड बैंड सेवा चालू है जबकि अन्य चार बिजली घरों पर ब्रांड बैंड नहीं है। यहां डोंगल से इंटरनेट प्रयोग किया जाता है। जिस कारण यहां इंटरनेट बंद है। तीन दिन से इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण महलका, जमालपुर, नंगली आजड़, दौराला में राजस्व प्रभावित होने की जानकारी अधिकारियों ने दी है। बताया कि तीन दिनों में सकौती उपखंड को लगभग 15 से 20 लाख रुपये राजस्व का नुकसान हुआ है। एसडीओ विनेश कुमार ने बताया कि इन बिजली घरों से जुड़े उपभोक्ता इंटरनेट सेवा बहाल न होने तक सकौती उपखंड व लावड़ बिजली घर पर अपना बिल जमा करा सकते है। इंटरनेट सेवा बंद होने से काम प्रभावित हुआ है, लेकिन इंटरनेट शुरू होने के बाद दोबारा से व्यवस्था को सुधार लिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें