फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 20 बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के गांव पांची में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से किसान की 20 बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान ने विद्युत निगम के खिलाफ तहरीर दी है। पांची निवासी पीड़ित किसान पंकज त्यागी पुत्र ब्रह्मदेव त्यागी के अनुसार करीब छह माह पूर्व उनके गन्ने के खेत के ऊपर हाईटेंशन लाइन का निर्माण किया गया था। विद्युत लाइन ढीली होने के कारण नीचे झूल रही थी। इसकी सूचना कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन लापरवाह अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। सोमवार को तेज हवा के चलते विद्युत लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिर गया और उससे निकली चिंगारी गन्ने के खेत में आग लग गई और उसकी 20 बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान ने विद्युत निगम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें