फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना में सरकारी विभागों पर 2.98 करोड़ बकाया, विद्युत निगम टीम ने किया तकादा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना में सरकारी विभागों पर 2.98 करोड़ बकाया, विद्युत निगम टीम ने किया तकादा
विज्ञापन

मवाना। विद्युत निगम का विभिन्न सरकारी विभागों पर करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया है। बिल वसूलने के लिए विद्युत निगम की टीम ने विभागों में जाकर तकादा करने की कार्रवाई शुरू की है।
सरकारी विभागों पर विद्युत निगम का करोड़ों बकाया है। अधिशासी अभियंता देशराज सोनी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर नौ लाख 9 हजार रुपये, थाने पर सात लाख 41 हजार, प्राथमिक विद्यालयों पर एक करोड़ 22 लाख 60 हजार रुपये, खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर 14 लाख रुपये, तहसील कार्यालय पर 99 हजार रुपये, एसडीएम कार्यालय पर 12 लाख 74 हजार रुपये, रजिस्ट्री कार्यालय पर एक लाख 67 हजार, नगर पालिका मवाना पर एक लाख 42 हजार, नगर पंचायत फलावदा पर 12 लाख 74 हजार, डायट परिसर मवाना खुर्द पर दो लाख पांच हजार रुपये बिजली बिल बकाया है। सरकारी विभागों पर कुल 2 करोड़ 98 लाख 21 हजार रुपये बकाया है। बृहस्पतिवार को सरकारी विभागों पर सहायक अभियंता राजस्व नेहा सिंह तथा वैभव रस्तोगी आदि टीमों को तकादे के लिए भेजा गया है। बकाया जमा नहीं होने पर कुछ विभागों पर आदेश मिलने के बाद कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

रिपोर्ट नहीं की दर्ज तो कटवाई चौकी की बिजली
लावड़। ट्रांसफार्मर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर अवर अभियंता ने लावड़ चौकी का कनेक्शन कटवा दिया। कनेक्शन कटने के बाद पुलिसकर्मियों ने अवर अभियंता को बुलाया और उनकी दोबारा तहरीर ली। उसके बाद कनेक्शन जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

चिंदौड़ी गांव के जंगल से बीती 18 मार्च की रात को एक ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था। 20 मार्च को अवर अभियंता प्रेमपाल सिंह ने लावड़ चौकी में तहरीर दी थी। पांच दिन बीतने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई जिसके कारण ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। किसान अवर अभियंता को लगातार फोन कर परेशान कर रहे थे। इस पर बृहस्पतिवार को अवर अभियंता चौकी पहुंचे और मुकदमा दर्ज न होने का कारण पूछा, जिस पर चौकी पर तैनात सिपाही ने उन्हें संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इस पर अवर अभियंता ने लावड़ चौकी पर बकाया होने का हवाला देते हुए कनेक्शन कटवा दिया। कनेक्शन कटने अवर अभियंता को फोन कर चौकी बुलाया और उनकी तहरीर ली। पुलिस ने जल्द मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है। पुलिसकर्मियों के आश्वासन पर कनेक्शन भी जोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें