फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 195 दावेदारों ने जमा किए 2.50 लाख, लिया नोड्यूज

Fri, 14 Apr 2023 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इन दिनों हाउस-जल टैक्स जमा करने वालों की भारी भीड़ निगम में उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को वाले की नगर निगम में तीन-चार दिन से लाइन लगी थी। वेबसाइट बंद होने के चलते टैक्स लोगों के जमा नहीं हो रहे थे। पार्षद दावेदारों प्रत्याशियों ने नगर आयुक्त से इसकी शिकायत की। जिस पर बृहस्पतिवार को पार्षद का चुनाव लड़ रहे 195 प्रत्याशियों ने एक दिन में 2.50 लाख जमा कर नोड्यूज सौंपा गया। 31 मार्च 2024 तक का टैक्स जमा कर निगम संभावित प्रत्याशियों को पर्ची दी जा रही है। कर निर्धारण अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि वेबसाइट चलने पर सभी के हाउस और जल टैक्स को ऑनलाइन दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के 90 वार्डों से पार्षद का चुनाव लड़ने वालों की संख्या करीब 1000 बताई जा रही है। प्रत्याशी को नामांकन के दौरान नोड्यूज देना अनिवार्य है। दावेदार कई दिनों से टैक्स जमा करने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, सिफारिश भी करवा रहे हैं।। नगर निगम अधिकारियों ने भी साफ कहा था कि ऑनलाइन प्रक्रिया में अभी 15-20 दिन लग सकते है। इस समस्या को देखते हुए टैक्स जमा करने के लिए नगर आयुक्त के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार सुबह से हाउस-जल टैक्स जमा कर नोड्यूज बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिसमें एक दिन में 195 संभावित प्रत्याशियों ने 2.50 लाख रुपये जमा किए गए।

आंबेडकर जयंती पर निगम में होंगे कार्य
नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने बृहस्पतिवार दोपहर को निर्देश दिए है कि शुक्रवार को आंबेडकर जयंती पर कर्मचारी और अधिकारी छुट्टी पर नहीं रहेंगे। वह आंबेडकर जयंती बनाने के बाद अपने-अपने कार्यालय में काम करेंगे। निकाय चुनाव के चलते निगम में कई काम चल रहे है। जिनको निपटाने का काम जारी रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें