सौर ऊर्जा सबमर्सिबल चालू कराया
मवाना। नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया ने काफी समय से बंद पडे़ सौर उर्जा सबमर्सिबल को शुक्रवार को चालू कराया। साथ ही आर ओ वाटर मशीन को भी चालू कराया।
नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया ने बताया कि इकराम नगर अधिष्ठापित काफी समय से बंद पडे़ 2 केवीए सौर उर्जा से चलने वाले सबमर्सिबल टैंक क्षमता 10 हजार लीटर एवं आरओ वाटर को जनहित में पुन प्रारंभ कराया गया है। इस मौके पर चेयरमैन के साथ सभासदगण तथा जलकल विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।