फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना-अटेरना मार्ग पर अटेरना मार्ग के निकट टूटी पुलिया की नहीं ले रहा सुध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टूटी पुलिस बनी हादसों का सबब
- शिकायत के बाद भी नहीं सुन रहे अधिकारी
सरधना। सरधना-अटेरना मार्ग पर गंगनहर पटरी पर भूड़ तिराहा के पास पुलिया काफी समय से टूटी पड़ी हैं। टूटी पुलिया के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका हैं। टूटी पुलिया के कारण दो बार लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने के साथ ही बरात की बस भी धंस गई थी। इस संबंध में लोगों ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय से शिकायत की जिस पर एसडीएम ने सिंचाई भाग को पत्र लिखा लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हो सकी। अटेरना, नंगला आर्डर, चकबंदी, रूहासा, सकौती समेत फलावदा लोग इसी मार्ग से तहसील मुख्यालय आते हैं। टूटी पुलिया से दुपहिया वाहनों का निकलना भी दुभर है। इस संबध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय से बात की गई तो उन्होने बताया कि सिंचाई विभाग को पत्र लिखा गया था लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं होने की शिकायत फिर से आई है। टूटी पुलिया के कारण चुनाव के दौरान भी परेशानी हो सकती है। दोबारा से पीडब्लूडी विभाग को निर्देशित किया जाएगा जिससे चुनाव से पहले यह टूटी पुलिया ठीक हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें