फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद मंजूर को मिली गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद मंजूर को दी प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बनाया मेरठ लोकसभा का चुनाव प्रभारी
अंदरखाने चल रही साथ न देने की बात आलाकमान तक पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर को दी है। अंदरखाने चुनाव में साथ न देने की आशंका को देखते हुए ऐसा किया गया लगता है।
चार बार विधायक रहे शाहिद मंजूर 2014 में लोकसभा चुनाव में सपा से प्रत्याशी थे। इस बार गठबंधन में मेरठ सीट बसपा के खाते में है। बसपा के लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी हैं। अमूमन बसपा जिसे लोकसभा प्रभारी बनाती है, उसे ही टिकट दिया जाता है। वहीं, पिछले कुछ दिनों में शाहिद मंजूर खुलकर तो नहीं, लेकिन इशारों में कई बार हाजी याकूब को लेकर बयान दे चुके हैं। इसमें वह जाहिर करते नजर आए हैं कि हाजी याकूब को बतौर प्रत्याशी पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह मामला सपा मुखिया अखिलेश यादव के दरबार में भी पहुंचा। अब अखिलेश यादव ने शाहिद मंजूर को ही मेरठ लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाकर गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का जिम्मा सौंप दांव चल दिया है। साथ ही शाहिद के बेटे नवाजिश को किठौर विधानसभा में बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी दी है। शहर से विधायक रफीक अंसारी, मेरठ दक्षिण से आदिल चौधरी, कैंट से परविंदर ईशु और हापुड़ से हसीन चौधरी को विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया है। बागपत के सिवालखास के 10 बूथों की जिम्मेदारी सम्राट मलिक को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें