मेरठ। खरखौदा थाने में निर्वाचन कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ खरखौदा के अनुसार आरटीओ की प्रवर्तन टीम के सिपाही निर्देश कुमार अपने साथियों के साथ सामान्य निर्वाचन के लिए वाहन अधिग्रहण में लगे थे। हापुड़ रोड स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी के पास टीम ने एक मिनी बस को रोका और चालक से कागज मांगे। आरोप है कि इस दौरान चालक अभद्रता पर उतर गया और साथियों को बुलाकर जान से मारने की धमकी दी। चेतावनी देते हुए वाहन को भी जबरन छुड़ा लिया। इस संबंध में गजानन टूर एंड ट्रैवल्स रंगोली मंडप के योगेंद्र यादव और रवींद्र यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।