भराला गांव पहुंचे सांसद संजीव बालियान
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। ग्राम भराला में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला के आवास पर बुधवार को बैठक का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजीव बालियान एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह रहे।
इस अवसर पर डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि देश में मजबूत सरकार बनानी है तो सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर और घर-घर तक पहुंचना होगा। नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी एकजुट होकर जुट जाएं। मुजफ्फरनगर में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को ही चुनाव होना है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि मुजफरनगर लोकसभा क्षेत्र में पांच वर्षों तक सांसद संजीव बालियान ने जो काम किया है, वह पिछले किसी सांसद नहीं किया। क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में साथ रहे हैं। उन्होंने सभी से एकजुट होकर भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उपेंद्र प्रधान, राजीव भारद्वाज भराला, राजेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, निरंकार बफावत, भोपाल सिंह, गौतम सिवाच, मदन प्रधान, रोहित सिवाच, ऋषिपाल, रजनीश, डॉक्टर विजय शर्मा, अमित आदि मौजूद रहे। इसके बाद सांसद और मनिंदर पाल सिंह दौराला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद प्रधान के आवास पर पहुंचे और वहां पर कार्यकर्ताओं से बात की। वहीं, लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।