वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पायल चैंपियन
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बीए प्रथम वर्ष की पायल को महाविद्यालय की चैंपियन घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच हुए। जिसमें से 4 टीमें सेमी फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच बीए प्रथम वर्ष तथा बीए द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ। जिसमें विजेता बीए फाइनल की प्राची और बुशरा की टीम रही। जबकि उपविजेता बीए द्वितीय वर्ष की हिमानी और सना की टीम रही।
बीए प्रथम वर्ष की छात्र पायल ने तीन गोल्ड, एक सिल्वर तथा एक कांस्य पदक प्राप्त किया। जिसको महाविद्यालय की चैपिंयन घोषित किया गया। पदकों में बीए प्रथम वर्ष प्रथम स्थान पर, बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान पर तथा तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहा। आज खेलों का समापन हो गया। प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी ने संबोधन में खेलों में अपूर्व उत्साह, अनुशासन, समयबद्धता की प्रंशसा की। निर्णायक की भूमिका गोपाल कृष्ण अरोरा, सतीश जैन, दीपांशु रहे। खेल अध्यक्षता डॉ. नीलम प्रमोद ने बताया कि नौ फरवरी को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
नुक्कड़ नाटक कर बाल मजदूरी के प्रति किया जागरूक
मवाना। रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालोजी मवाना खुर्द के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग विभाग के बीजेएमसी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को सरधना तहसील परिसर में एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। लोगों में बाल मजदूरी के प्रति जागरुकता के लिए इस विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक से एक ओर जहां विद्यार्थियों में मनोबल बढ़ाए वहीं स्थानीय लोगों में बाल मजदूरी के खिलाफ जागरुकता व संवेदनशीलता का संदेश गया। बाल मजदूरी बंद करो का नारा जब सरधना तहसील परिसर में गूंजा तो अनायास ही आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों में जागरुकता व संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से इस नाटक के तीन शो विभिन्न स्थानों पर किए गए। नाटक में बीजेएमसी प्रथम वर्ष की छात्रा रोहिणी, तनू भाटी, नीलोफर, गुुड़िया छोकर, के साथ छात्र जैकी सैनी, विक्रांत, राहुल, शिवम, मनीष, अनुज भाटी, विशांत ने हिस्सा लिया। सरधना एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।