बाबा कालेश्वर महादेव शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया
मेरठ। महताब सिनेमा के निकट श्री बाबा कालेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रभु राधा कृष्ण को छप्पन भोग लगाए गए। भगवान कृष्ण के दर्शन कर श्रद्धालु प्रभु के भजनों पर झूमने लगे। महामंत्री अमन गुप्ता ने बताया कि वार्षिकोत्सव में मुख्य द्वार पूजन श्रीकृष्ण कंसल, उत्तर द्वार का पूजन कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ मिलकर किया। आरती अनिल अग्रवाल ने की। मंदिर समिति ने निर्णय लिया कि आने वाले समय में भारत माता की मूर्ति एवं लाइट एंड साउंड की व्यवस्था कर भक्तों को आकर्षित किया जाएगा। आरती के बाद सभी भक्तों ने छप्पन भोग का प्रसाद गृहण किया। पुरुषोत्तम अग्रवाल, सर्वेश नंदन गर्ग, पवन मित्तल, सतेंद्र अग्रवाल, संजय शर्मा, अंकित सिंघल, रवींद्र गर्ग, राजकुमार सोनकर, ईश्वर सिंघल, ममता गुप्ता, सुषमा अग्रवाल, मूर्ति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।