फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय युवा संसद में शुभ प्रताप सिंह प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय युवा संसद में मेरठ के शुभम को प्रथम स्थान
विज्ञापन

- लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में मेरठ से गए थे एनएसएस के तीन छात्र
मेरठ। लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय युवा संसद में मेरठ के शुभम प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को शुभम की इस उपलब्धि पर सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनकेतनेजा ने उन्हें सम्मानित किया। कुलपति ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला युवा संसद मेरठ से तीन प्रतिभागी शुभम प्रताप सिंह, द्वितीय सैय्यदा और प्रिया ने लखनऊ में राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिभागिता की। मेरठ-हापुड़ की नोडल अधिकारी डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में 101 छात्रों को पीछे छोड़ते हुए इन तीनों छात्रों ने प्रतिभागिता की। 52 जिलों से आए 153 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें युवा नवीन भारत का निर्माण किस रूप में देखना चाहते हैं इसको लेकर चार विषयों पर विचार रखने थे। इनमें भारत महाशक्ति बनने की तरफ अग्रसर, एक भारत एक निर्वाचन सुशासन के लिए अनिवार्य, स्वच्छ भारज एक जन अभियान और डिजीटल इंडिया विषय रखे गए। मंगलवार को लखनऊ के अंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई। इसमें प्रदेश में मेरठ के शुभम प्रताप सिंह प्रथम विजेता रहे। डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें