पेयजल के प्रति जागरुकता टीमों को रवाना किया
माछरा। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक माछरा में टीमों को झंडी दिखाकर ग्रामों के लिए टीमों को रवाना किया गया।
ब्लॉक माछरा के सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित एवं स्वजन फाउंडेशन लखनऊ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी प्रवेश कुमार द्वारा झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। स्वजन फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों की टीमों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया गया। जिसके तहत कार्यालय परिसर मे स्टॉल, नुक्कड़ नाटक, जल प्रबंधन पर सोशल मैपिंग, स्वच्छता मेला, जल जांच, विद्यालयों में कोर कमेटी का गठन, निबंध प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम प्रबंधक इंद्रभूषण राय ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता अपनाने और शुद्ध पेयजल पीने की बात कही और बताया कि 90 प्रतिशत बीमारियों का कारण दूषित पानी होता है सम्वयक विपुल दीक्षित ने कहा कि जल है स्वच्छता के संकल्प से लोग स्वच्छ पेयजल का महत्व समझेंगे। प्रशिक्षक साधना सिंह ने भी अनुभव साझा किए। प्रशिक्षक सतीश कुमार, अनिल सिंह, पिंकी रोहड़ी, सुरेंद्रराय, अंजू, डा. नागर, सोनम, सरोज, प्रीति, ज्योति आदि प्रशिक्षक अपने स्टॉलो पर उपस्थित रहे। एडीओ प्रवेश कुमार ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। संचालक प्रबंधक इंद्र भूषण राय ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम मेरठ की समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित किये जाऐंगे। जिला समन्वयक स्वजन फाउंडेशन लखनऊ आरपी नागर ने उपस्थित आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।