फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्रा योजना के अंतर्गत शिविर का आयोजन-रोजगार हेतू ऋण संबधी फार्म भरे गये,

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में मंडी परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अंतर्गत जरूरतमंदों को ऋण देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बैंक प्रबंधक मनीष कुमार मधुकर ने किया। इस मौके पर किसान एवं जरूरतमंदों ने रोजगार एवं व्यापार को बढ़ाने के लिए ऋण हेतु आवेदन किये। यहां अनिल कुमार, एनपी सिंह, उप प्रबंधक एसके तिवारी ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य प्रबंधक मनीष कुमार मधुकर ने बताया कि शिविर में विभिन्न किसानों एवं व्यापारियों ने ऋण संबंधी जानकारी ली। इस मौके पर शिवकुमार, शान मोहम्मद, प्रमोद कुमार, सुदेशपाल, अरविंद कुमार, ललित शास्त्री, पंकज, जयभगवान, अजय कुमार, रणवीर, राजीव, गौरव, ओमपाल, आयुष जैन आदि मौजूद रहे। इस मौके पर शिविर में दस से अधिक फार्म ऋण के लिए प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें