माछरा। भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने विधायक निधि से तैयार इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाए गए रास्तों का उद्घाटन किया। उन्होंने रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टावन में 6 लाख रुपये से एवं गांव कमालपुर गोकुलपुर में 5 लाख रुपये से बने इंटरलॉकिंग टाइल्स रास्ते का शिलापट से पर्दा हटाकर एवं मंत्रोच्चार के साथ नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। ग्रामीणों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विकास नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा को वोटकर पुन: नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं तथा विरोधी पार्टियों को सबक सिखाएं। इस दौरान नक्षत्रपाल सिंह, मुकेश प्रताप तोमर और अजय तोमर आदि रहे।