फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकौती स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में महिला गिरी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से नंगली तीर्थ आ रही थी महिला, ट्रेन के नहीं रुकने पर किया था उतरने का प्रयास
विज्ञापन

लोगों ने कराया महिला का उपचार
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला(मेरठ)। दिल्ली से नंगली तीर्थ आ रही एक महिला ने सोमवार को चलती ट्रेन से सकौती रेलवे स्टेशन पर उतरने का प्रयास किया। इस दौरान वह संतुलन बिगड़ने पर प्लेटफार्म पर गिर गई। गनीमत रही कि तब तक ट्रेन गुजर चुकी थी। हादसे में महिला को काफी चोट आई। वहीं, स्थानीय लोगों ने उसका उपचार कराया है।
विज्ञापन

दिल्ली जगतपुरी निवासी राजमती सोमवार को दौराला थाना क्षेत्र के नंगली तीर्थ में आ रही थी। बताया कि वह दिल्ली से अंबाला जा रही इंटरसिटी ट्रेन में सवार हो गई। वह ट्रेन के सबसे पिछले डिब्बे में बैठी हुई थी। दोपहर लगभग तीन बजे ट्रेन सकौती रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसकी गति कम हुई, मगर रुकी नहीं। इस पर महिला ने स्टेशन निकलता देख चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इस पर महिला असंतुलित होकर प्लेटफार्म पर गिर गई। इससे महिला पलटे खाते हुए रेलवे ट्रैक पर भी जा गिरी। गनीमत रही कि जब तक ट्रेन निकल चुकी थी। महिला को गिरी देख स्टेशन पर हड़कंप मच गया। लोगों ने महिला को रेलवे ट्रैक से उठाया। हादसे में महिला को मुंह व पैर में चोट आई है। लोगों ने उसका पास के एक क्लीनिक में उपचार कराया। इसके बाद महिला नंगली तीर्थ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें