फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुटर वेटर में आने से किसान की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर और रोटा वेटर लेकर गेहूं की बुआई करने खेत पर गया था किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। मटौरा गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान का शव रोटा वेटर में फंसा मिला। किसान का शव फंसा देख परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
मटौरा गांव निवासी राकेश पुत्र रामचंद्र शुक्रवार दोपहर लगभग चार बजे घर से ट्रैक्टर व रोटा वेटर लेकर खेत पर गेहूं की बुआई करने के लिए गया था। भाई राजेंद्र ने बताया कि देर रात तक भी राकेश घर नहीं पहुंचा। चिंता होने पर परिजन खेत पर पहुंचे और किसान की तलाश की। परिजनों को ट्रैक्टर खेत में खड़ा दिखा, लेकिन राकेश कहीं नजर नहीं आया। काफी देर तलाश के बाद भी जब राकेश नहीं मिला तो वह ट्रैक्टर स्टार्ट कर घर जाने की तैयारी करने लगे। तभी राकेश का शव रोटा वेटर में बुरी तरह फंसा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन व ग्रामीण खेत की और दौड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को रोटा वेटर से निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि परिजनों ने आकस्मिक मौत की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें