फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज से राजीव ने बदली थी देश की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी: पूर्व विधायक
विज्ञापन

मेरठ। बुढ़ानागेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 73वां जन्मदिन राष्ट्रीय शोक होने के चलते सादगी के साथ मनाया गया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विनोद मोघा और महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज कायम कर देश की हालत बदलने का काम किया। उस वक्त की विरोधी दल भाजपा ने पंचायतीराज बिल का विरोध किया था, लेकिन राजीव गांधी ने गांवों की सूरत बदलने के लिए इसे पास कराया। उन्होंने ही युवाओं को सत्ता में भागीदार बनाने के लिए 18 साल के युवाओं को मताधिकार का हक दिया था। पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा और वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि राजीव गांधी देश में संचार क्रांति के जनक थे। अगर वह आज जिंदा होते तो देश अब तक विश्व गुरू होता। हरिकिशन आंबेडकर, नसीम कुरैशी, सतीश शर्मा, मंजीत कौछड़, हेमचंद ठेकेदार, राकेश मिश्रा, मोनिंदर सूद, युगांश राणा, तेजवीर सिंह, रोहित गुर्जर, अभिमन्यु त्यागी, अश्विनी जाटव, उदयवीर त्यागी, अशोक गर्ग, आईडी गौतम, हाशिम अंसारी, नासिर फारुकी, डॉ. संजीव अग्रवाल, यासिर सैफी आदि शामिल रहे।

खास बातें:
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री का 73वां जन्मदिन मनाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें