रस्तोगी सभा ने मनाया तीजोत्सव समारोह
मेरठ। रस्तोगी सभा रोहिताश वंशीय महिला मंडल की ओर से हरियाली तीज समारोह मनाया गया। सोमवार को तीजोत्सव समारोह चैंबर कॉमर्स रोडवेज में हुआ। आयोजन का शुभारंभ अनु रस्तोगी व संदीप रतेगी ने किया। रश्मि रस्तोगी, संजीव रस्तोगी ने दीप जलाया। सदस्याओं ने मनोरंजन के लिए सास बहू का डांस, मयूरी नृत्य, समूह नृत्य प्रस्तुत किया। सदस्याओं ने तीज तंबोला, पत्नी गेम आदि खेले। तीज क्वीन का चयन स्वाति चौधरी, अहिंसा वर्मा ने किया। सभी विजेताओं को रश्मि रस्तोगी ने सम्मानित किया। संयोजन शालू रस्तोगी, ज्योति, सुमन, निशा व प्रिया रस्तोगी ने किया। सभी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कंचन, स्वीटी, अलका, नीतू, अंशू, सुमन, कंगन, दीप्ति, योगेश रस्तोगी, रानी रस्तोगी, नीलम, शशि, सीमा, शुचि, रेखा, रजनी, राखी, आशी, सीमा व गीता रस्तोगी ने सहयोग दिया। अध्यक्ष सुधा रानी रस्तोगी ने सभी को धन्यवाद दिया। महामंत्री गीता रस्तोगी ने आभार दिया। संचालन अदिति रस्तोगी ने किया।